Yoga is a physical, mental ………………….. and well being.
योग एक शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास है जिसकी उत्पत्ति प्राचीन भारत में हुई थी। ‘योग’ शब्द संस्कृत मूल ‘युज’ से आया है, जिसका अर्थ है ‘जोड़ना’ या ‘एकजुट करना’। यह मन और शरीर की एकता, विचार और कर्म की एकता, और मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य का प्रतीक है। यह स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है।
Sage Patanjali presented ………………….. health benefits.
ऋषि पतंजलि ने ‘पतंजलि के योग सूत्र’ में योग की प्राचीन परंपरा को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत किया। उन्होंने योग को मन को शांत करने और सभी विकर्षणों से मुक्त करने का साधन बताया।
योग अपने अनेक स्वास्थ्य लाभों के कारण विश्व भर में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
Here are some ………………………. and maintaining health.
योग के कुछ लाभ इस प्रकार हैं-
Yoga promotes a sense ………………………….. will become a yogic practice.
योग समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। यही कारण है कि योग अभ्यास के लाभ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 20 जून 2021 को WHO mYoga नामक एक ऐपलॉन्च किया। इस ऐप में योग अभ्यास सिखाने और उसमें सहयोग देने के लिए वीडियो और ऑडियो फाइलों का संग्रह है। इसका उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को योग अभ्यास के लिए प्रोत्साहित करने हेतु एक सरल और निःशुल्क उपकरण उपलब्ध कराना था।
हम किसी भी समय योग का अभ्यास शुरू कर सकते हैं। हमें याद रखना चाहिए कि योगासन करते समय हम केवल शरीर को खींचते नहीं हैं, बल्कि मन को भी शरीर के साथ रखना होता है। यही कारण है कि इसका अभ्यास बिना किसी व्यवधान के करना चाहिए। यदि प्रत्येक खिंचाव श्वास और जागरूकता के साथ समन्वित हो, तो हमारा अभ्यास एक योगिक अभ्यास बन जाएगा।